दक्षिण कोरिया में औरतें क्यों हैं नाराज़?

वीडियो कैप्शन, विकसित समझे जाने वाले देश दक्षिण कोरिया में औरतों की सैलरी पुरुषों के मुक़ाबले सबसे कम है.
प्रकाशित

दक्षिण कोरिया ने हाल के वर्षों में काफी तरक्की की है. लेकिन महिला अधिकारों के मामले में इस देश का रिकॉर्ड उतना ही ख़राब रहा है.

दुनिया के तमाम धनी देशों में यहां औरतों की सैलरी पुरुषों के मुक़ाबले कम है.

यहां बोर्ड-रूम से लेकर राजनीति तक हर जगह पुरुषों का दबदबा है, लेकिन दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति इस समस्या को दूर करने के बजाए जेंडर इक्वॉलिटी मिनिस्ट्री को ही ख़त्म कर रहे हैं.

इससे महिलाओं में इस बात का डर है कि जो थोड़े-बहुत अधिकार उन्होंने हासिल किए थे, वो भी अब उनसे छिन सकते हैं.

देखिए सोल से बीबीसी संवाददाता जीन मैकेंज़ी की ये रिपोर्ट जिसका कुछ ब्यौरा आपको विचलित कर सकता है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)