हसीना सरकार से क्यों ख़फ़ा हैं लोग?

प्रकाशित

बांग्लादेश की सरकार पर मानवाधिकार हनन का आरोप लग रहा है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़े बताते हैं कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में 76 लोग "लापता" हो गए हैं.

सुरक्षाबलों पर लोगों को डराने धमकाने का आरोप लग रहा है. ख़ासकर उन्हें जो या तो सरकार का विरोध कर रहे हैं या विपक्ष के समर्थक हैं.

राजधानी ढाका में शनिवार को एक बड़ी सरकार विरोधी रैली आयोजित कराने की वजह से विपक्षी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ़्तार कर लिया गया. बीबीसी संवाददाता रजनी वैद्यनाथन की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)