दो हज़ार रुपये के नोट हटाए जाएं: सुशील कुमार मोदी

वीडियो कैप्शन, दो हज़ार रुपये के नोट हटाए जाएं: सुशील कुमार मोदी
प्रकाशित

भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुशील कुमार मोदी ने दो हज़ार रुपये के नोट बंद करने की मांग उठाई है.

उन्होंने कहा कि सरकार को इन नोटों को धीरे धीरे चलन से बाहर करना चाहिए.

सुशील कुमार मोदी ने आज (सोमवार) को राज्यसभा में कहा कि जिन लोगों के पास ये नोट हैं, उन्हें इनको जमा करने के लिए दो साल का वक़्त दिया जाना चाहिए.

उन्होंने शून्य काल में ये मामला उठाते हुए कहा कि एटीएम में दो हज़ार रुपये के नोट गायब हो गए हैं और इस तरह कि अफ़वाह है कि जल्दी ही ये नोट वैध नहीं रहेंगे.

सुशील कुमार मोदी ने कहा, “सरकार को इस बारे में स्पष्टीकरण देना चाहिए.”

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)