काबुल में जहां ठहरते हैं चीनी नागरिक, वहीं पर हुआ धमाकेदार विस्फ़ोट

वीडियो कैप्शन, काबुल में विस्फोट, क्या चीनी नागरिक थे निशाने पर?
प्रकाशित

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गेस्ट हाउस के क़रीब गोलीबारी और धमाके की ख़बर है. समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार इस होटल में ज़्यादातर चीनी कारोबारी ठहरते हैं.

ये हमला मध्य क़ाबुल के शहर-ए-नौ में हुआ है.

तालिबान प्रशासन के प्रवक्ता ज़बीउल्लाह मुजाहिद ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से बातचीत में हमले की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.

चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चश्मदीदों का हवाला देते हुए बताया कि ये घटना एक गेस्ट हाउस के पास हुई और इस गेस्ट हाउस में चीनी नागरिक रहते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)