You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
मध्य प्रदेश: बोरवेल में गिरे आठ साल के तन्मय साहू की मौत
मध्य प्रदेश के बैतूल ज़िले में एक बोरवेल में 80 घंटे से फँसे आठ साल के बच्चे तन्मय साहू की मौत हो गई है.
अदनैर थाने के इंस्पेक्टर अजय कुमार सोनी ने बच्चे की मौत की पुष्टि की है.
बीबीसी से उन्होंने कहा, "मांडवी इलाक़े के एक बोरवेल में लड़के के गिरने के बाद से स्थानीय पुलिस, अग्निशमन कर्मी, होमगार्ड और डिज़ास्टर रिस्पॉन्स की टीम सुबह से ही बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थीं. सुबह क़रीब 5.30 बजे बचाव टीम समानांतर गड्ढा खोदकर लड़के तक पहुंच सकी."
उन्होंने बताया कि जब तक बचाव टीम बच्चे तक पहुँची तब तक वह बच्चा अचेत हो चुका था. जब बच्चे को लेकर बैतूल अस्पताल पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया गया.
पूरी जानकारी दे रहे हैं बीबीसी संवाददाता सलमान रावी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)