You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
हैती में गैंग्स की हिंसा और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता
जिस तरह हथियारबंद गैंग्स हैती में अपनी पकड़ मज़बूत कर रहे हैं, उसे देखते हुए संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी जारी कर कहा है कि हैती तबाही की कगार पर है.
हैती में मानवाधिकार समूहों का कहना है कि हथियारबंद गैंग्स का हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस और उसके आसपास के इलाकों के क़रीब साठ फ़ीसद हिस्से पर नियंत्रण है.
यहां बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं और ये गैंग्स बलात्कार को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, अक्टूबर के महीने में ही पोर्ट-ओ-प्रिंस में 195 हत्याएं और 102 अपहरण के मामले सामने आए.
बीबीसी संवाददाता ओर्ला गुएरिन ने हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस से रिपोर्ट भेजी है. ये रिपोर्ट आपको परेशान कर सकती है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)