रूस-यूक्रेन जंग: पुतिन ने नकारा बाइडन का प्रस्ताव

वीडियो कैप्शन, रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन ने नकारा जो बाइडन का प्रस्ताव
प्रकाशित

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि रूसी हमले की शुरूआत के बाद से अब तक यूक्रेन के तेरह हज़ार सैनिकों की मौत हो चुकी है.

ये आंकड़ा राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के सलाहकार की तरफ से आया. लेकिन देश की सेना ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

सेना आम तौर पर मौतों का आंकड़ा जारी करती भी नहीं है.

दरअसल यूरोपीय संघ की प्रमुख उर्सुला फ़ॉन डेर लेयन ने कहा था कि जंग में एक लाख यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है. लेकिन एक प्रवक्ता ने बाद में इस आंकड़े को ग़लत बताया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)