लड़कों की तरह रहने वाली ये लड़की है पंजाब के मोगा शहर की शान

प्रकाशित

वीडियो में दिख रही ये लड़की पंजाब के मोगा शहर के बाग गली इलाके की शान है.

किसी सिख लड़के की तरह तैयार और काम करती दिख रही मंजीत कौर अपने पिता की दुकान को चलाने में उनकी मदद करती हैं. मंजीत जब पांचवीं क्लास में पढ़ती थीं, उस वक्त उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था और उसी समय मंजीत ने ये ठान लिया था कि वो अपने पिता की मदद करेंगी.

उन्होंने घर की कमाई में सहयोग के लिए हॉट डॉग्स और स्ट्रीट फूड के आइटम बनाना शुरू कर दिया. जानिए मंजीत कौर की कहानी, जो अब इस इलाके में मिसाल के तौर पर देखी जाती हैं.

रिपोर्ट: सुरिंदर मान

शूट: इकबाल सिंह

एडिट: परवेज़ अहमद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)