मुंबई में बीच सड़क कोरियाई लड़की से बदसलूकी, दो गिरफ़्तार
मुंबई में पुलिस ने दो लोगों को एक दक्षिण कोरियाई लड़की के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ़्तार किया है.
घटना मंगलवार की है जब सोशल मीडिया पर मायोची नाम से प्रसिद्ध ह्यूजियोंग पार्क एक वीडियो लाइवस्ट्रीम कर रही थीं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का 24 साल की ह्यूजियोंग पार्क के गले में हाथ डाल रहा है और उसे किस करने की कोशिश करता है.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इन दोनों लोगों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है.
ह्यूजियोंग पार्क के लाइवस्ट्रीमिंग प्लैटफ़ॉर्म ट्विच पर 12,000 फ़ॉलोअर्स हैं. वो अक्सर वीडियो गेम खेलते हुए खाने का वीडियो डालती हैं.
वो पिछले कुछ हफ़्तों से भारत में हैं और ब्लॉग बना रही हैं. वो मंगलवार को मुंबई के खार इलाके में अपने फ़ॉलोअर्स और लोगों से बात कर रही थीं जब दोनों पुरुषों ने छेड़छाड़ की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)