चीन में विरोध प्रदर्शन जारी, शी जिनपिंग के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी

प्रकाशित

चीन में कोविड लॉकडाउन के बाद विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ते जा रहे हैं.ये प्रदर्शनकारी अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ख़िलाफ़ भी नारे लगा रहे हैं.शंघाई में 'शी जिनपिंग गद्दी छोड़ो' के नारों की गूंज सुनाई दी.चीन के कई शहरों में ज़ीरो कोविड नीति के चलते सख़्त लॉकडाउन लागू है.कुछ दिन पहले चीन के उरूमची इलाके में एक अपार्टमेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी.यहां के लोगों का आरोप है कि सख़्त लॉकडाउन के चलते लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी.हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया.इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा और ज़्यादा बढ़ गया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)