You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
COVER STORY: यूक्रेन की फ़र्स्ट लेडी ओलेना ज़ेलेंस्का बोलीं – ‘हम रूस के सामने डटे रहेंगे’
यूक्रेन के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर रूस के ताबड़तोड़ हमलों की वजह से देश में बिजली का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
जिसे लेकर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने अपने संबोधन में दुनिया से बार-बार मदद की अपील की.
और अब यूक्रेन की फर्स्ट लेडी ओलेना ज़ेलेंस्का भी आगे आकर बोल रही हैं. बीबीसी संवाददाता लीस डूसैट ने कीएव में ओलेना ज़ेलेंस्का से मुलाक़ात की.
अपने पति वोलोदीमीर ज़ेलेंस्की की गैर मौजूदगी में कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाली यूक्रेन की फ़र्स्ट लेडी की बीबीसी से ख़ास बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)