इलेक्ट्रिक गाड़ी ख़रीदने की तैयारी में हैं तो इसे पहले देख लीजिए
प्रकाशित
क्या भारत में इलैक्ट्रक व्हीकल खरीदने का सही समय आ गया है?
ये सवाल इन दिनों हर उस शख़्स के मन में आता है जो नई गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहा होता है.
कुछ लोग उन्हें सलाह देते हैं कि आने वाला समय इलैक्ट्रिक गाड़ियों का ही है तो उसी में पैसा लगाओ.
तो वहीं कुछ लोग सलाह देते हैं कि इलैक्ट्रिक व्हीकल के लिए अभी देश तैयार नहीं है.
सरकार ने इलैक्ट्रिक व्हीकल पर लगने वाले जीएसटी को भी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया है.
लेकिन फिर भी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है. आखिर इसकी वजह क्या है?
वीडियो: नवीन नेगी और मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)