जाल लेकर खड़े थे लोग, तभी ऊपर से कूदा तेंदुआ

वीडियो कैप्शन, जाल लेकर खड़े थे लोग, तभी ऊपर से कूदा तेंदुआ
प्रकाशित

महाराष्ट्र के नासिक में इन दिनों तेंदुओं ने सिरदर्द बढ़ा रखा है.

22 नवंबर की रात जंगल से एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में आ गया.

भीड़ को देखकर घबराया तेंदुए एक से दूसरे घर में भागता रहा.

इस वजह से वन विभाग को उसे पकड़ने में काफी मुश्किलें पेश आईं.

ऐसा बताया जाता है कि तेंदुए को दो घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया.

नासिक में तेंदुओं की आमद बीते कुछ दिनों में काफ़ी बढ़ गई है.

जानकारों का कहना है कि जंगली जानवरों के इलाके घटने की वजह से ये तेंदुए रिहायशी इलाकों की तरफ़ बार-बार आ रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)