You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
आयुषी यादव की कहानी जिन्हें जाति के बाहर प्यार और शादी की सज़ा मिली
आयुषी यादव एक दिसंबर को अपना 22वाँ जन्मदिन मनातीं. लेकिन ठीक 9 दिन पहले 21 नवंबर की शाम मथुरा पुलिस की देख-रेख में आयुषी का शव जलाया गया.
18 नवंबर को आयुषी का शव उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एक सूटकेस में मिला था.
पुलिस का कहना है कि आयुषी को उनके पिता ने ही 17 नवंबर की दोपहर दो बजे घर में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी थी. आयुषी अपने माता-पिता और भाई के साथ राजधानी दिल्ली में बदरपुर में रहती थीं. मथुरा पुलिस का कहना है कि आयुषी के पिता नीतेश कुमार यादव ने ही अपनी पत्नी के साथ आयुषी का शव सूटकेस में भर कर फेंका था.
वीडियो: रजनीश कुमार और संदीप यादव
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)