इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, कम से कम 162 की मौत

वीडियो कैप्शन, इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, कम से कम 162 की मौत
प्रकाशित

इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में भूकंप के कारण कम से कम 162 लोगों की मौत हो गई है.

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं. हज़ारों की संख्या में घरों को नुकसान पहुंचा है.

राजधानी जकार्ता से 100 किलोमीटर दूर सियांजुर शहर भूकंप का केंद्र रहा. इस भूकंप की तीव्रता 5.6 आंकी गई. स्थानीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)