You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किसान आंदोलन: क्या अपनी शेष मांगों के लिए दोबारा प्रदर्शन करेंगे किसान?
तीन कृषि-क़ानूनों के ख़िलाफ़ शुरू हुए किसान आंदोलन ने भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी. कड़ाके की ठंड, तेज़ हवा, भीषण गर्मी और भारी बारिश में भी किसान मोर्चों पर डटे रहे और प्रदर्शन के एक साल बाद सरकार ने किसानों की बात मान ली.
ख़ुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे आकर कृषि कानून को वापस लेने का ऐलान किया. आज एक साल हो गया जब, केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस लिया था और जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन ख़त्म किया था. किसान आंदोलन, सरकार के रुख़ और आगामी रणनीति पर बीबीसी संवाददाता खुशहाल लाली ने किसान नेता दर्शनपाल सिंह से बात की.
वीडियो: खुशहाल लाली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)