You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ऊंटों की रेस और उस पर सवार रोबोट देखिए
रेत पर तेज़ रफ़्तार में रेस लगाते ऊंट. ये नज़ारा क़तर के अल-शाहनिया शहर का है.
दिलचस्प बात ये है कि रेस के दौरान ऊंटों की पीठ पर कोई सवार नहीं था.
ट्रेनर्स ने रिमोट कंट्रोल के ज़रिए ऊंटों की स्पीड को नियंत्रित किया. रेस से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान यह खूब हिट होगा. क़तर में सट्टेबाज़ी प्रतिबंधित है लेकिन ऊंटों की रेस में सत्ताधारी परिवार शामिल होते हैं. ऐसे रेस में हिस्सा लेने वाले एक ऊंट की कीमत 8 लाख रुपये से ऊपर होती है. उनकी देखभाल में हर महीने 1 लाख रुपये से ज़्यादा खर्च हो जाते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)