हरियाणा की 21 साल की सरपंच अंजू तंवर से मिलिए
प्रकाशित
नाम- अंजू तंवर, उम्र- 21 साल.. अंजू अब हरियाणा की सबसे कम उम्र की सरंपच हैं.
वो महेंद्रगढ़ के खुडाना गांव का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. यहां 2 नवंबर को पंचायत चुनाव हुए थे और ये सीट महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित थी.
ऐसे में परिवार ने ये सोचा कि सरपंच का चुनाव अंजू लड़ेंगी. अंजू कहती आई हैं कि अगर वो सरपंच बन जाती हैं तो गांव में रह गए बहुत सारे काम को पूरा कराएंगी. अंजू अपने वादों और दावों में गांव के विकास की बात करती हैं. देखिए ये वीडियो.
रिपोर्ट: सत सिंह
वीडियो एडिट: सदफ़ ख़ान
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)