ईरान की मशहूर अभिनेत्रियों ने कैसे जताया प्रदर्शनकारियों के प्रति अपना समर्थन?
प्रकाशित
ईरान में तीन अभिनेत्रियों ने बिना हिजाब के अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. इनमें ऑस्कर विजेता फ़िल्म में काम कर चुकीं तराने आलिदोस्ती भी शामिल हैं.
तस्वीर में तराने आलिदोस्ती के हाथ में एक पेपर भी दिख रहा है, जिसपर लिखा है- ‘विमन, लाइफ़, फ्रीडम.’ वो नारा जो हालिया सरकार विरोधी प्रदर्शनों में गूंजता रहा है.
इंस्टाग्राम पर तराने के क़रीब 80 लाख फॉलोवर्स हैं और वो पहले भी कह चुकी हैं कि वो किसी भी क़ीमत पर ईरान नहीं छोड़ेंगी.
इस बीच ख़ज़ार मासूमी और दोन्या मदानी जैसी अभिनेत्रियों ने भी हिजाब के बगैर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं. दोनों ने कहा है कि उन्होंने देश में रह रहीं महिलाओं के समर्थन में अपना हिजाब उतारा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)