COVER STORY: क़ब्रिस्तान बना यूक्रेन का मारियूपोल, अपनों को खोने वालों का असहनीय दर्द

वीडियो कैप्शन, COVER STORY: क़ब्रिस्तान बना यूक्रेन का मारियूपोल, अपनों को खोने वालों का असहनीय दर्द
प्रकाशित

यूक्रेन का दक्षिणी शहर मारियूपोल, रूस की भीषण बमबारी की वजह से खंडहर में तब्दील हो चुका है.

रूसी घेराबंदी वाले इस शहर में एक अनुमान के मुताबिक, कम से कम 25 हज़ार लोग मारे गए.

मारियूपोल के स्टील प्लांट की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालने वाले यूक्रेन के कई सैनिक अभी भी रूस की क़ैद में है.

उनमें से कुछ को, सैनिकों की अदला-बदली के दौरान रिहा कर दिया गया था, लेकिन जो अभी भी रूसी क़ैद में हैं, उनके परिवार वाले बेहद फ़िक्रमंद हैं.

बीबीसी पैनोरमा की इस रिपोर्ट के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.