सूर्यकुमार यादव हमारे लिए सबसे बड़ा ख़तरा: जोस बटलर
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफ़ाइनल गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में खेला जाएगा. इससे पहले बीबीसी ने इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से बातचीत की. बटलर से जब पूछा गया कि उनके लिए सबसे बड़ा ख़तरा कौन हैं, तो उन्होंने कहा सूर्यकुमार यादव. सुनिए इंग्लैंड के कप्तान के साथ हुई ख़ास बातचीत.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे अहम सेमीफाइनल मैच से पहले हमारे साथ इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर हैं...जोस क्या प्लान है आपका?
मैच जीतने की कोशिश का. हम काफ़ी उत्साहित हैं. एडिलेड में सेमीफाइनल खेला जाना है, जो एक बेहतरीन स्टेडियम है. हमें ये मैच भारत जैसी शानदार टीम के खिलाफ खेलना है. तो ये एक बढ़िया मौका है.
जहां तक बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी का सवाल है तो आप भारतीय टीम में किन्हें सबसे बड़ा ख़तरा मानते हैं?
ज़ाहिर है, इस समय सबसे बड़ा ख़तरा सूर्यकुमार यादव हैं, जो पूरे टूर्नामेंट में बढ़िया खेलते हुए आ रहे हैं. वो खुलकर बल्लेबाज़ी करते हैं और गेम को अपने हिसाब से बदल सकते हैं. इसके साथ-साथ अगर आप भारतीय टीम की तरफ़ देखें तो हमेशा की तरह उसमें कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं. तो हम सभी को लेकर कोई ना कोई योजना ज़रूर बनाएंगे, लेकिन हम अपने आप पर सबसे ज़्यादा फोकस रखेंगे और अपनी तरफ़ से अच्छा क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे.
आप बल्लेबाज़ी पर अटैक करेंगे या गेंदबाज़ी पर?
मैं समझा नहीं...
मेरा मतलब भारतीय बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी से है. ज़ाहिर है, इंग्लैंड के गेंदबाज़ भी यहां की कंडिशन में बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं...
बल्लेबाज़ी हो या फिर गेंदबाज़ी, हम हमेशा अटैक करने की कोशिश करते हैं. और इस बार भी अटैक करेंगे
शुक्रिया जोस...
वीडियो: नितिन श्रीवास्तव, एडिलेड, ऑस्ट्रेलिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)