साल दर साल गुज़रते रहे, यमुना की दशा नहीं सुधर सकी
प्रकाशित
वीडियो में दिख रही ये महिलाएं ज़हरीली झाग में खड़े होकर सूरज देवता की उपासना कर रही हैं.
हाल में छठ पूजा संपन्न हुई है और इस दौरान यमुना नदी में प्रदूषण की डरावनी तस्वीरें सामने आईं.
हर साल अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली में यमुना में खड़े होकर छठ पूजा की जाती है. ये नदी पवित्र नदियों में गिनी जाती हैं, लेकिन बेहद गंदी है. केंद्र और दिल्ली, दोनों सरकारों ने इस नदी को साफ़ करने का वादा किया है, लेकिन इस दिशा में प्रगति बेहद धीमी है. नदी के किनारे रहने वाले लोगों के लिए हालात और बदतर हैं और श्रद्धालुओं का कहना है कि उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं हैं.
वीडियो: अंशुल वर्मा, बीबीसी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)