You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कई बुद्धिजीवी रूस के काले इतिहास से मौजूदा समय की तुलना कर रहे हैं
रूस-यूक्रेन जंग को आठ महीने से ज़्यादा हो गए हैं और रूस में लोगों की ज़िंदगी हर पल बदलती जा रही है.
लोगों पर नियंत्रण और उनका दमन बढ़ता ही जा रहा है और सार्वजनिक तौर पर अपनी राय रखने वालों पर नई पाबंदियां लगाई जा रही हैं और प्रदर्शन करने वालों पर कड़ा जुर्माना.
कई बुद्धिजीवी रूस के काले इतिहास से मौजूदा समय की तुलना कर रहे हैं जब तत्कालीन सोवियत संघ पर स्टालिन का कब्ज़ा था.
स्टालिन की तानाशाही में लाखों लोगों की जानें गई जो इतिहास का ऐसा अध्याय है जिसे रूस भुलाना चाहता है.
बीबीसी संवाददाता स्टीव रोज़नबर्ग जिन्होंने मॉस्को से ये रिपोर्ट भेजी हैवो कहते हैं कि उस समय की सीख आज लागू करने की ज़रूरत है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)