इमरान ख़ान पर फ़ायरिंग के बारे में अब तक क्या-क्या पता है?

प्रकाशित

पाकिस्तान में गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर के पास फ़ायरिंग हुई है.

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ़ के नेता डॉक्टर यास्मिन राशिद ने बताया है कि इस फ़ायरिंग में इमरान ख़ान ज़ख़्मी हुए हैं. पीटीआई के महासचिव असद उमर ने कहा है कि इमरान ख़ान को फ़ायरिंग की घटना में पैर में गोली लगी है. उन्हें लाहौर ले जाया गया है. इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवाददाता शुमाइला जाफ़री से जानिए कि इस मामले में अब तक क्या-क्या पता है?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)