क्या हिमाचल में कांग्रेस की मजबूरी है ये परिवार?

वीडियो कैप्शन, क्या हिमाचल में कांग्रेस की मजबूरी है ये परिवार?
प्रकाशित

हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां इस वक्त प्रचार-प्रसार में जुटी हुई हैं.

इस बीच बीबीसी हिन्दी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से ख़ास बातचीत की है.

इस दौरान प्रतिभा सिंह ने बताया कि आख़िर बीजेपी के ख़िलाफ़ कांग्रेस का राज्य में क्या एजेंडा है. पार्टी में आंतरिक कलह पर किए गए सवाल को लेकर वो कहती हैं कि ऐसा कुछ नहीं है और वो राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नहीं बनना चाहती थीं और न ही इस रेस में थीं.

वीडियो: ब्रजेश मिश्र और देबलिन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)