भारत-बांग्लादेश: 'शुरू में लगा था हार जाएंगे लेकिन खेल बदल गया'
प्रकाशित
रोमांचक मुक़ाबले में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है. मुक़ाबले में बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम लागू किया गया.
बारिश की वजह से डकवर्थ लुइस नियम लागू किया गया और बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रन का नया संशोधित लक्ष्य दिया गया.
एक समय 7 ओवर में 66 रन बना चुकी बांग्लादेश की टीम 16 ओवर में छह विकेट पर 145 रन बना सकी और मुक़ाबला 5 रन से हार गई. देखिए इस मैच के नतीजे पर एडिलेड में मौजूद क्रिकेट फैंस क्या बोले.
वीडियो: नितिन श्रीवास्तव
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)