मोरबी हादसा: साथ गिरे थे भाई-बहन, अब बहन नहीं मिल रही
प्रकाशित
रविवार को मोरबी में माच्छू नदी पर बने पुल के गिरने से अब तक 141 लोगों की जान जा चुकी है.
हादसे में कई लोगों ने अपने परिवारवालों को गंवा दिया है और बहुत सारे लोग अपने लापता परिजनों को ढूंढ रहे हैं.
वीडियो में दिख रहे शख़्स ऐसे ही एक पीड़ित है जिनकी बहन लापता है और उसे ढूंढने के लिए वो राहत बचाव के काम में लगे लोगों और प्रशासन से मदद मांग रहे हैं. उनका कहना है कि वो मोरबी के सभी सरकारी अस्पतालों में जा चुके हैं लेकिन अबतक उनकी बहन का कोई पता नहीं चला है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)