मोरबी हादसा: मक़बूल के भाई पुल से गिरे थे, अब तक नहीं मिले

प्रकाशित

गुजरात के मोरबी नदी पर हर दिन जैसी सुहानी सुबह होती थी, सोमवार को वैसा कुछ नहीं हुआ.

सोमवार की सुबह यहाँ लोगों के चेहरे अजीब सी मायूसी से भरे थे. दूसरी तरफ़, एनडीआरएफ़-एसडीआरएफ़ की टीमें नदी में डूबे शवों को निकालने में जुटी हुई हैं.

रविवार को मोरबी में माच्छू नदी पर बने पुल के गिरने से अब तक 141 लोगों की जान जा चुकी है. गुजरात के गृह मंत्री मंत्री हर्ष सिंह सांघवी ने इसकी जानकारी दी है.

माच्छू नदी पर बना एक सदी पुराना ये सस्पेंशन ब्रिज रविवार को टूटा था. माना जा रहा है कि अभी भी नदी में कई शव हो सकते हैं.

बीबीसी संवाददाता रॉक्सी गागडेकर छारा और तेजस वैद्य ने मौके का हाल जानने के लिए पीड़ितों, उनके परिवार और बचाव कार्य में लगे अधिकारियों से भी बात की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)