दक्षिण कोरिया: हैलोवीन उत्सव के दौरान मची भगदड़, 151 लोगों की मौत

वीडियो कैप्शन, दक्षिण कोरिया: हैलोवीन भगदड़ में अब तक 151 लोगों की मौत
प्रकाशित

दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में शनिवार को हैलोवीन उत्सव में जुटी भारी भीड़ के बाद हुई भगदड़ में अब तक कम से कम 151 लोगों की मौत हो चुकी है और 82 लोग ज़ख़्मी हुए हैं.

मरने वालों में ज़्यादातर युवा हैं, जिनकी उम्र 20 से 30 के साल के बीच है. चश्मदीदों का कहना है कि पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में नाकाम रही थी.

घायलों का कहना है कि लोग एक दूसरे पर चढ़ते हुए भाग रहे थे और सांस लेना भी दुभर था.

कोविड से जुड़ी पाबंदियां हटने के बाद सोल में पहला हैलोवीन उत्सव था.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक-येओल ने घटनास्थल का दौरा किया है.

सोल कम्युनिटी सेंटर ने बीबीसी को बताया है कि हादसे से संबंधित क़रीब 2900 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)