बिहार: मोबाइल नेटवर्क के लिए तरसते इस गांव का हाल देखिए

वीडियो कैप्शन, बिहार: मोबाइल नेटवर्क के लिए तरसते इस गांव का हाल देखिए
प्रकाशित

एक तरफ़ जहां देश में 4G के बाद 5G लॉन्च किया जा रहा है. वहीं बिहार के भीतर सैकड़ों गांव बेसिक नेटवर्क के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं.

ब्लॉक का नाम है अधौरा. कैमूर ज़िले का आदिवासी बहुल इलाका. प्रभावित लोगों की संख्या लाखों में है.

नेटवर्क की दिक़्क़त की वजह से सरकारी काम में तो बाधा आती ही है. किसी के साथ कोई दुर्घटना हो जाए या तबीयत ख़राब हो जाए तो फ़ोन से एंबुलेंस तक नहीं बुलाया जा सकता. सैकड़ों किलोमीटर की यात्राएं करनी पड़ती हैं सो अलग. कहीं कोई सुनवाई नहीं.

रिपोर्ट: विष्णु नारायण, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)