जब लुटेरे से भिड़ गई महिला बैंक मैनेजर

प्रकाशित

एक महिला ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से बैंक को लुटने से बचा लिया.

ये घटना राजस्थान के श्रीगंगानगर ज़िले में एक ग्रामीण बैंक की है.

बीती 15 अक्टूबर को एक नकाबपोश शख़्स चाकू लेकर बैंक लूटने के इरादे से बैंक में घुसा.

जब वह चाकू से बैंक कर्मचारियों को धमका रहा था. तभी वहां मौजूद बैंक मैनेजर पूनम गुप्ता ने प्लास लिया और लुटेरे से भिड़ गई.

उनकी बहादुरी देख बाकी बैंककर्मी भी लुटेरे का सामना करने आ गए.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी के लिए

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)