पुतिन के हाथों से निकल रही है बाज़ी? दुनिया जहान

प्रकाशित

यूक्रेन युद्ध की शुरुआत को सात महीने से ज़्यादा वक़्त हो चुका है लेकिन जानकारों की राय है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ‘सैन्य अभियान’ को अपेक्षित कामयाबी नहीं मिली है.

हाल में यूक्रेन की सेना ने ज़ोरदार जवाबी कार्रवाई के जरिए रूस से अपने कई इलाके वापस हासिल कर लिए हैं.

ऐसी कई सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई हैं जिनमें रूस के सैनिक संसाधनों की कमी और मनोबल पर असर की बात कर रहे हैं. रूस को आर्थिक मोर्चे पर भी चोट लगी है.

इस बीच रूस ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का संकेत दिया तो सवाल उठा कि क्या राष्ट्रपति पुतिन के हाथ से निकल रही है बाज़ी? दुनिया जहान में इसी की पड़ताल.

प्रेज़ेंटरः मोहनलाल शर्मा

प्रोड्यूसरः वात्सल्य राय

ऑडियो मिक्सिंगः तिलक राज भाटिया

वीडियो प्रोडक्शनः केंज़ उल मुनीर

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)