You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
'लेजेंड ऑफ़ द मौला जट्ट' पाकिस्तानी सिनेमा इंडस्ट्री के लिए एक उम्मीद है
पाकिस्तानी फ़िल्म 'लेजेंड ऑफ़ द मौला जट्ट' कई मायनों में ख़ास है.
पहला कारण तो यह है कि यह पाकिस्तान की अब तक की सबसे महंगी फ़िल्म है. इसके अलावा यह पाकिस्तान की वो पहली फ़िल्म भी बन सकती है जो सौ करोड़ की कमाई कर ले.
कमाई के मामले में फ़िल्म ने पाकिस्तान में अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. हालांकि यह फ़िल्म भारत में रिलीज़ नहीं हुई लेकिन यह पहली पाकिस्तानी फ़िल्म है जिसे 23 देशों के 400 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा. 'लेजेंड ऑफ़ द मौला जट्ट' की अहमियत और पाकिस्तानी सिनेमा की स्थिति और राजनीतिक अड़चनों पर देखिए वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान का ये वीडियो.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)