चीन के पूर्व राष्ट्रपति बैठक से उठकर क्यों चले गए?

प्रकाशित

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बगल में बैठे पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ अचानक से उठे और बीच बैठक में से जाने लगे.

ये दृश्य चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस के समापन समारोह के हैं. शनिवार को 79 साल के हू जिन्ताओ यूं उठकर जाने लगे, उनके पीछे खड़े शख़्स ने उन्हें सहारा दिया. जाते-जाते हू जिन्ताओ ने शी जिनपिंग से कुछ कहा, जिसके जवाब में जिनपिंग ने सिर हिलाया. फिर उन्होंने चीन के प्रधानमंत्री ली केकियांग के कंधे पर हाथ रखा और वो बाहर चले गए.

चीन की कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में लगातार तीसरी बार शी जिनपिंग को नेता चुना गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)