गुजरात के इस गांव को आज़ादी के बाद पहली बार मिली पब्लिक बस सर्विस

वीडियो कैप्शन, गुजरात के इस गांव को आज़ादी के बाद पहली बार मिली पब्लिक बस सर्विस
प्रकाशित

सांधकुवा, पश्चिमी गुजरात प्रांत का एक जनजातीय बहुल गांव है.

हाल ही में इस गांव में कुछ ऐसा हुआ जिससे यहां के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इस गांव को पहली बार सार्वजनिक बस सुविधा मिली है.

खुशी से झूम रहे गांव वालों के लिए यह एक यादगार पल था और वो इसे यादगार बनाना चाहते थे. उन्होंने उस बस को फूलों से सजाया और एक भव्य जुलूस भी निकाला. यह जुलूस पूरे गांव में घूमा.

प्रोड्यूसर: पार्थ पांड्या

वीडियो: नीरव कंसारा/ देवेश सिंह

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)