इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की ग्रैंड मस्जिद में भीषण आग

वीडियो कैप्शन, इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की ग्रैंड मस्जिद में भीषण आग
प्रकाशित

ये वीडियो इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता का है जहां की सबसे बड़ी मस्जिद का गुंबद भीषण आग लगने के कारण गिर गया.

ये हादसा उत्तरी जकार्ता के जामी मस्जिद में बुधवार दोपहर हुआ, उस समय मस्जिद में मरम्मत का काम चल रहा था.

ये मस्जिद इस्लामिक स्टडीज़ और डिवेलपमेंट से जुड़े थिंक टैंक जकार्ता इस्लामिक सेंटर के परिसर में बनी हुई है.

गुंबद के गिरते ही चारों ओर धुएं का गुबार फैल गया. आग बुझाने के लिए दमकल की 10 गाड़ियों को लगाना पड़ा. पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)