मां से बिछड़ गया था नन्हा तेंदुआ, फिर कैसे मिला?
प्रकाशित
एक नन्हा तेंदुआ अपनी मां से बिछड़ने के बाद दोबारा मिलने में कामयाब रहा. ये घटना मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की है. 10 अक्टूबर की सुबह कुछ लोगों ने देखा कि तेंदुए के एक बच्चे पर कुत्ते भौंक रहे थे.
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी सुरक्षाकर्मियों को दी. सुरक्षाकर्मियों ने उस तेंदुए के बच्चे को वन विभाग के पास सौंप दिया. उसके बाद वन अधिकारियों ने तेंदुए की मां की तलाश शुरू की. आखिरकार 12 अक्टूबर को वन अधिकारी मां और नन्हें तेंदुए को मिलाने में कामयाब रहे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)