भारत से लेकर ईरान तक हिजाब पर विवाद

प्रकाशित

हिजाब का मुद्दा कई दिनों से सुर्ख़ियों में है. भारत से लेकर ईरान तक इसे लेकर विवाद हुआ है. ईरान में जहां हिजाब के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों का दौर जारी है, वहीं भारत में भी इसके बारे में कोर्ट से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा हो रही है. हिजाब विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई और दो जजों ने इस पर अपनी अलग-अलग राय दी. इस वजह से अब ये मामला बड़ी बेंच के पास जाएगा. तब तक कर्नाटक हाईकोर्ट के फ़ैसला के अनुरूप शिक्षण संस्थाओं में हिजाब पर बैन जारी रहेगा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)