इस जेल में क़ैदियों को मिलेगी अपने साथी संग निजी पल बिताने की छूट
प्रकाशित
पंजाब के जेलों में विशेष कमरे बनाए जा रहे हैं ताकि शादीशुदा दंपति अकेले में कुछ वक्त बिता सकें. इस तरह की योजना शुरू करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य है.
इस तरह की मुलाक़ात क़ैदियों को सिर्फ़ एक-दूसरे के साथ कुछ अंतरंग लम्हे बिताने का मौक़ा देती है.
पंजाब सरकार ने अपनी नोटिंग में कॉन्ज्यूगल का मतलब समझाने के लिए शब्दकोष का हवाला दिया है और कहा है कि विवाहित जोड़े जेल में मुलाक़ात के दौरान यौन संबंध बना सकते हैं.
जेल अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की मुलाक़ात का मक़सद पारिवारिक रिश्तों को और मज़बूत बनाना है.
देखिए बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)