You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पीएम मोदी ने जिस महाकाल कॉरिडोर का किया लोकार्पण उसकी ये बातें जान लीजिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन किया है. 865 करोड़ रुपये की लागत में उज्जैन महाकाल कॉरिडोर तैयार हुआ.
ये नया महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का पूरा इलाका 47 हेक्टेयर के कुल क्षेत्रफल में फैला हुआ है. 946 मीटर लंबे कॉरिडोर से होकर मंदर के गर्भगृह में प्रवेश किया जाएगा.
25 फुट ऊंची और 500 मीटर लंबी पेंटिंग वाली दीवार बनाई गई है. 108 शिव स्तंभों का निर्माण किया गया है, जिनमें शिव की अलग-अलग मुद्राएं बनाई गई हैं. महाकाल पथ के किनारे भगवान शिव की मूर्तियां लगाई गई हैं. मंदर में कमल कुंड, ओपन थिएटर और लेक फ्रंट एरिया भी बनाया गया है. यहां ई-रिक्शा और इमरजेंसी वाहनों के लिए भी रास्ता बनाया गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)