गुजरात: जहां पुलिस ने युवकों को खंभे से बांधकर पीटा था, वहां कैसा माहौल?
प्रकाशित
गुजरात के खेड़ा ज़िले के उंढेला गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, इस वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ युवकों को खंभे से बांधकर पीट रहे थे.
बताया गया कि नवरात्रि के मौके पर गांव में हुई पत्थरबाज़ी के मामले में पुलिस ने इन्हें गिरफ़्तार किया था.
इस पूरी घटना के बाद गांव में कैसा माहौल है. जिन युवकों के पीटा गया उनके परिजन क्या कह रहे हैं और गांव के हिंदू समुदाय के लोगों का क्या कहना है. देखिए यह ग्राउंड रिपोर्ट.
वीडियोः सागर पटेल और पवन जायसवाल
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)