नर्सरी में पूर्व पुलिस अधिकारी ने की गोलीबारी, 22 बच्चों समेत 37 की मौत
प्रकाशित
थाईलैंड में एक प्री-स्कूल चाइल्ड डे केयर सेंटर में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने गोलियां चलाई हैं.
इस गोलीबारी में कम से कम 37 लोग मारे गए हैं. थाईलैंड के उत्तर-पूर्व में नॉन्ग बुआ लाम्फू में इस हमले के बाद से बंदूकधारी फ़रार है. पुलिस का कहना है कि मरने वालों में बच्चे और वयस्क शामिल हैं. मरने वालों में कम से कम 22 बच्चे हैं.
पुलिस का कहना है कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों को गोली मारी, चाकू मारा और फिर ख़ुद की जान ले ली. पुलिस के मुताबिक़, बंदूकधारी को पिछले साल पुलिस बल से निलंबित किया गया था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)