गुजरात में नवरात्रि समारोह में हंगामा, पथराव, छह लोग घायल

प्रकाशित

गुजरात के खेड़ा में नवरात्रि समारोह पर पथराव हुआ. सोमवार रात उंधेरा गांव में नवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रखा गया था.

पुलिस के मुताबिक आरिफ़ और ज़हीर नामक दो लोगों की अगुवाई में एक समूह ने व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की. बाद में इन लोगों ने पथराव किया, जिसमें छह लोगों को चोटें आई हैं. घटनास्थल और आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)