कश्मीर में सिनेमा हॉल खुलने को लेकर युवा ये कह रहे हैं
प्रकाशित
कश्मीर घाटी में तीन दशकों के बाद सिनेमा हॉल फिर से खोले गए हैं.
श्रीनगर के अलावा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा और शोपियां में भी सिनेमा को शुरू किया गया है.
शोपियां में सिनेमा हॉल खुल तो गया है लेकिन फ़िलहाल कुछ सरकारी कर्मचारी ही हमें फिल्म देखते हुए नज़र आए.
90 के दशक में कश्मीर में चरमपंथ शुरू होने के बाद कश्मीर में सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था. पुलवामा और शोपियां में खोले गए सिनेमा हॉल में फिलहाल 80 प्रतिशत फ़िल्में स्कूली बच्चों को दिखाई जा रही हैं.
वीडियो: देबलिन रॉय, माजिद जहांगीर
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)