कार और ट्रैक्टर की ऐसी टक्कर आपने पहले कभी नहीं देखी होगी
प्रकाशित
एक कार और ट्रैक्टर की ख़तरनाक टक्कर का वीडियो सामने आया है.
इस टक्कर में ट्रैक्टर ने कार को पूरी तरह कुचल कर रख दिया. ये घटना 30 सितंबर को इंग्लैंड के सफ़ेक काउंटी में रॉयल एयर फ़ोर्स (RAF) बेस के पास हुई.
कार और ट्रैक्टर की ये ख़तरनाक टक्कर CCTV कैमरे में क़ैद हो गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि कार में मौजूद शख़्स होश में था और सांस ले रहा था. बाद में इसकी पुष्टि हुई कि वो शख़्स RAF बेस का एक एयरमैन था.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)