ब्राज़ील: दूसरे दौर में पहुंचा राष्ट्रपति चुनाव

प्रकाशित

ब्राज़ील के राष्ट्रपति चुनाव, दूसरे दौर की ओर बढ़ रहे हैं, क्योंकि किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत वोट नहीं मिले हैं. पूर्व राष्ट्रपति लूला डीसिल्वा को 48 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि मौजूदा राष्ट्रपति दक्षिणपंथी बोलसोनारो को 44 फीसदी वोट हासिल हुए हैं. लूला डीसिल्वा को पहले दौर में जीतने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. साओ पाओलो से बीबीसी संवाददाता केटी वॉटसन की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)