अमेरिकाः इयन तूफान के बाद तबाही का मंज़र
प्रकाशित
अमेरिका में आए चक्रवाती तूफ़ान इयन की वजह से फंसे हुए लोगों को निकालने का काम जारी है.
डर है कि तूफ़ान की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है. कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि फ़्लोरिडा के इतिहास में आया ये सबसे ख़तरनाक तूफ़ान हो सकता है. तूफ़ान इयन की आज साउथ केरौलाइना से टकराने की आशंका जताई जा रही है.
देखिए बीबीसी संवाददाता नादा तौफ़िक की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)