नाबालिग़ लड़के का यौन शोषण, मां पर क्या बीती
प्रकाशित
देश की राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण की घटना सामने आई है.
बच्चे की मां के अनुसार तीन लड़कों ने उनके बेटे का यौन शोषण किया है, उन्होंने बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया है.
बच्चा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है. पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों को पकड़ लिया है और एक लड़का फ़रार है. इस मामले मेंआईपीसी की धारा 377, 34 और पॉस्को ऐक्ट लगाया गया है.
भारत में लड़कों के ख़िलाफ़ ‘सेक्सुअल आसॉल्ट’ के मामले बढ़े हैं. ऐसे मामलों में पीड़ित बच्चों के माँ-बाप कई बार रिपोर्ट करने में देरी करते हैं.
वीडियोः सुशीला सिंह और सेराज अली
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)