नौकरी छोड़कर मशरूम की खेती करने वाली अंजना गामित की कहानी
प्रकाशित
गुजरात की अंजना गामित से मिलिए. वैसे तो अंजना इंजीनियर हैं लेकिन अब पेशे से किसान हैं.
उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी करने के बजाय मशरूम की खेती को चुना है, फ़िलहाल वो अपनी मशरूम की खेती से अच्छा-ख़ासा कमा रही हैं.
अंजना तापी ज़िले के व्यारा तालुका की नानी चिखली गांव की रहने वाली हैं. साल 2015 में उन्होंने अपने घर के पार्किंग एरिया में मशरूम की खेती की शुरुआत की थी. देखिए उनकी कहानी.
वीडियो: बीबीसी गुजराती
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)