इमरान ख़ान क्यों बोले- 'मोदी को ही देख लीजिए...'

प्रकाशित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की है.

पिछले कई महीनों से वे नरेंद्र मोदी सरकार की विदेश नीति की कई बार तारीफ़ कर चुके हैं. लेकिन इस बार मामला कुछ और है.

बुधवार को एक रैली के दौरान इमरान ख़ान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ पर जमकर निशाना साधा. इसी क्रम में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ज़िक्र किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)